कोंच-उरई । हर साल की तरह अबकी दफा भी प्रशासन ने ऐसे लोगों जिनके सिर पर छत नहीं है और खुले आसमान के नीचे सर्द रातें गुजारने के लिये मजबूर होना पड़ता है, के लिये प्रशासन ने रैन बसेरे का इंतजाम किया है। अब ऐसे बेआसरा लोगों को खुले में नहीं बितानी पड़ेंगी अपनी सर्द रातें। एसडीएम सुरेश सोनी व तहसीलदार भूपाल सिंह ने बताया है कि सागर तालाब के किनारे स्थित बल्दाऊ धर्मशाला में रैन बसेरा प्रारंभ करा दिया गया है जहां कंबल और रजाई आदि की भी व्यवस्था करा दी गई है ताकि जो लोग बाहर से आकर या स्थानीय भी जिनके सिर पर छत नहीं है और खुले में रात गुजारने बाले हैं वे इन रैन बसेरे में रात गुजार सकते हैं।







Leave a comment