उरई। शहर में डा. मुन्ना लाल वाली गली में हुई चोरियों को लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कड़ा आक्रोश जताते हुए पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री डा. दिलीप सेठ के नेतृत्व में किराना अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, नगर अध्यक्ष मो. साजिद खान, महामंत्री गोविंद मुरारी गुप्ता, मो. आरिफ कुरैशी, पवन कुमार आदि ने ज्ञापन में कहा कि उक्त घटना से व्यापारियों में असंतोष और भय व्याप्त है। इसलिए इन चोरियों का अविलंब पर्दाफाश कराया जाये अन्यथा व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होगें।






Leave a comment