उरई। जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तार की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में सैनिक बन्धुओं द्वारा उठाई गई मांगों पूर्व सैनिकों को राशन की दुकानों के आवंटन में वरीयता दी जाये तथा शासनादेश के अनुरूप पूर्व सैनिकों/सैनिक विधवाओं को रजिस्ट्री में स्टाम्प में छूट दी जाये। पूर्व सैनिको द्वारा अन्य विभिन्न तरह की उठाई गई समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी ने कहा कि आपकी समस्त समस्याओं को यथोचित समाधान कराया जायेगा और राशन की दुकानों हेतु जो भी लोग चलाना चाहते है वह अपना आवेदन प्रस्तुत कर दें। जब भी कोई दुकान उस स्थान की निरस्त या समर्पित होती है तो आवंटन में सैनिकों को वरीयता दी जायेगी। जनपद में सैनिक अस्पताल एवं कैण्टीन हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है। जिसके निर्माण की प्रक्रिया हेतु कार्यवाही की जा रही है। शीघ्र ही यह सुविधा जनपद में संचालित होने की पूर्ण उम्मीद है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी विवेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

Leave a comment