कदौरा(उरई)। बीती रात अचानक आग भड़कने से ग्रामीण की मकान के साथ ही ग्रहस्थी भी खाक हो गयी।
कदौरा थाना एवं कस्बा के मोहल्ला बम्हौरी निवासी राधाकृष्ण पुत्र परमसुख के घर में उस समय अचानक आग भड़क उठी जब पूरा परिवार सोया हुआ था। अचानक आग की लपटे देख घर के लोग सब घर ग्रहस्थी का सामान छोड़कर जान बचा कर भागे। जब तब आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरा मकान आग से स्वाहा हो चुका था। जिसमें ग्रहस्थी का सामान भी जल गया।






Leave a comment