उरई।बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रामशरण जाटव ने स्पष्ट किया है कि अराजकतत्वों एवं विरोधी दलों के द्वारा पार्टी नेताओं के पुतले फूंकने का अभियान चलाया जा रहा है। आज स्थानीय मोहल्ला पटेल नगर उरई में पार्टी के जिला महासचिव उदयवीर सिंह द्वारा बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रभारी रामदुलारे कुशवाहा ने इस तरह के कृत्य भत्र्सना की।

बैठको संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता रामशरण जाटव ने कहा कि जो लोग पार्टी पदाधिकारियों के पुतले फूंक रहे है वह बसपा के ना तो कोई जिम्मेदार पदाधिकारी और न ही कार्यकर्ता है। कुछ अराजकतत्वों द्वारा यह घिनौरा कार्य पार्टी विरोधी एवं विरोधी दलों द्वारा कराया जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाबा साहब एवं मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन व पार्टी के सच्चे सिपाही है। वह पार्टी की मुखिया का जो फैसला होता है वह पालन करता और आगे भी करेगा। वर्ष 2019 के आने वाले लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी देश में एक बड़ी ताकत बनेगी और बहन कुमारी मायावती इस देशी की हुक्मरान बनेगी तभी देश के गरीब मजलूमों का भला होगा। उन्होंने किसी भी तरह की साजिश करने वालों से कार्यकर्ताओें को सावधान करते हुए बहकावे में न आने की अपील की है। बैठक में आत्माराम फौजी, हीरालाल चैधरी, जिला जोन इंचार्ज कैलाश राजपूत, जिला जोन इंचार्ज अल्ताफ खान, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजावत, जिला सचिव रामसनेही बाबूजी, डा. देवेन्द्र कुमार, मनमोहन जाटव, कामता प्रसाद वर्मा, श्यामसुंदर महाराज, पूरन प्रजापति, जितेन्द्र दोहरे, ब्रजेश बाल्मीकि, मोहन सिंह गौतम, हरीसिंह बाल्मीकि, अखिलेश चैधरी, अनिल चैधरी, सभासद प्रतिनिधि रामकुमार गुप्ता, धीरज पहारिया, बलवान रजक, नंदलाल चैधरी, सरदार दोहरे बीबीएफ जिला संयोजक, अजय दोहरे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment