उरई। बुंदेलखंड यूथ फं्रट गरम दल ने नगर पालिका उरई को ज्ञापन देकर सार्वजनिक पार्को एवं महापुरूषों की मूर्तियों की नियमति साफ सफाई की मांग की है।

अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका उरई रविन्द्र कुमार को दिए गए ज्ञापन में महेन्द्र प्रताप सिंह तथा यतेन्द्र प्रताप सिंह, शाहुल सेंगर, जुगलकिशोर, अभय तिवारी, रोहित, अभिषेक श्रीवास्तव, विशाल, मोहन दीक्षित, अशोक कुुमार कुलश्रेष्ठ, विकास सलौनिया, प्रद्युम्न नुनसाई आदि ने मांग की है कि शहर में आवारा पशुओं सुअर, गाय, कुत्तों तथा बंदरों के नियंत्रण के लिए दस्ते का गठन किया जाए। स्थानीय भगत सिंह चैराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाए, शहर में बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारियों द्वारा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री के चट्टे लगाकर अतिक्रमण किया गया है उसे न केवल आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बल्कि धूल के कणों से सांस संबंधी बीमारियों पनप रही है ऐसे चट्टों को तत्काल हटाया जाए। अजनारी से झांसी रोड होकर कोंच रोड को पार कर चुर्खी रोड के किनारे से निकली नदी पूरी तरह से कूड़ा करकट से पट कर नाले का रूप ले चुकी है। जिसकी सफाई हेतु विषेश अभियान चलाया जाए। रामकुंड पार्क का सुदरीकरण किया जाए। नगर में सीबर लाइनों को विस्तार किया जाए। कोंच रोड स्थित बस स्टाप पर देर से आने वाले यात्रियों को वाहन न मिलने के कारण अक्सर वह बस स्टैंड पर फंस कर रह जाते जिससे रात के समय उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके रात के विश्राम के लिए बस स्टैैंड के ऊपर का हाॅल यात्रियों के लिए खोल दिया जाए जिससे उन्हें दिक्क्तों का सामना न करने पडे़।

Leave a comment