
रामपुरा(उरई )। माधौगढ तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत माधौगढ एवं रामपुरा में लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबलों का वितरण किया गया।
क्षेत्रीय विधालय मूलचंद्र निरंजन, उपजिलाधिकारी माधौगढ सौजन्यकुमार विकास, नगर पंचायत रामपुरा अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, नगर पंचायत माधौगढ अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता के द्वारा रामपुरा में सर्दी से ठिठुर रहे लोगों को कंबलों का वितरण किया। उपजिलाधिकारी सौजन्य कुमार विकास ने बताया कि ग्राम मल्हानपुरा में तीन कंबलों का वितरण किया गया है जबकि 23 दिसम्बर को नगर पंचायत रामपुरा में 47 और आज यहीं पर विधायक के द्वारा जरूरतमंदों को 70 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में सुशील शर्मा, महेश पतराही, रमाकांत सोनी, राहुल गुप्ता, शत्रुघन सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, राघवेन्द्र, खंड विकास अधिकारी रामपुरा आदित्य कुमार के अलावा, नगर पंचायत रामपुरा के सभासद सोनू, महेन्द्र कढ़ोरे, गुड्डू मौजूद रहे।






Leave a comment