कोंच-उरई । सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् के तत्वाधान में शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में ग्रीन कार्डों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सीओ रुक्मिणी वर्मा ने वाहन चालकों को ग्रीन कार्ड देते हुये कहा कि यातायात नियमों का पालन करके हम अपनी और दूसरों की जिंदगी को भी सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय वाहन से जुड़े सभी जरूरी प्रपत्र साथ में लेकर चलना अनिवार्य होता है लेकिन ग्रीन कार्ड से सहूलियत यह है कि यह कार्ड सभी प्रपत्रों की पूर्ति करने में सक्षम है।

परिषद् के अध्यक्ष देवेन्द्र द्विवेदी ने वाहन चालकों से अनुरोध किया सबसे बड़ी और कीमती चीज व्यक्ति की जान होती है अत: वाहन चलाते समय यह जरूर ध्यान रखें कि तुम्हारी वजह से किसी का नुकसान तो नहीं हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये पालिका चेयरपर्सन डॉ. सरिता वर्मा ने कहा कि वाहन की गति कंट्रोल में रखें, सावधानीपूर्वक वाहन चलायें और तमाम झंझटों से बचें। संचालन राजीव रेजा ने किया। शाखा को कार्ड उपलब्ध कराने बाली संस्था ऐबेनेजर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एएक्स जोसेफ तथा गुरुदेव ऑटो मोबाइल्स के संचालक लला देवगांव ने आभार जताया। शाखा के अन्य पदाधिकारियों महिला संयोजक इंदिरा द्विवेदी, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, नृसिंह बुंदेला, रामशंकर छानी, गजराजसिंह सेंगर, हाजी सेठ नसरुल्ला, मोहम्मद अहमद, डॉ. एलआर श्रीवास्तव, राजेन्द्र निगम, सभासद अमित यादव, महावीर यादव, समसुद्दीन, छोटू टाइगर, प्रभुदयाल गौतम, विशाल अहमद, जेई सतीश कमल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment