कोंच-उरई । शनिवार को कस्बे के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी रमेशचंद्र पुत्र भगवानदास की बीमारी के चलते मौत हो गई। मौत की सूचना मृतक के बेटे नेतसिंह ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम कराया है। गौरतलब है कि रमेशचंद्र के ऊपर 22 अक्टूवर को चाकुओं से हमला किया गया था जिसमें मृतक के शरीर पर गंभीर घाव हो गये थे। उसका काफी दिनों तक उपचार भी चला जिसमें वह ठीक हो गया था और अपने घर लौट आया था। इसके बाद अचानक ही वह बीमार पड़ गया और उसकी मौत हो गई। चाकुओं से हमले के मामले में मृतक ने ही कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी और एक अभियुक्त रिंकू वर्मा निवासी मोहल्ला प्रतापनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जो अभी भी जेल में ही है।

 

Leave a comment