जालौन-उरई । रविवार को अण्डे की दुकान पर अण्डा खाने आये पिता पुत्र से जब दुकानदार ने पैसा मांगा तो वह रंगबाजी पर उतर आए तथा दुकानदार की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर के मुख्य चौराहा देवनगर पर दिनेश कुमार अण्डा की दुकान लगाता है। रविवार को दुकान पर अण्डा खाने बलबीर सिंह पुत्र राम स्वरूप तथा पिता जीशान पुत्र बलबीर देवनगर चैराहे आ गये। अण्डे के पैसा मांगने पर पिता पुत्र ने पहले दुकानदार के साथ गालीगलौज की तथा रंगवाजी दिखाते हुए दुकानदार की पिटाई कर दी। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा पूछताछ की जा रही है।





Leave a comment