जालौन-उरई  । बहुजन समाज पार्टी जालौन की एक बैठक मुहल्ला कछोरन में नरेन्द्र वर्मा के आवास पर जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें  पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एंव पूर्व मुख्यमंत्री  कु.मायावती के जन्मदिवस को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में  मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गयी एवं पार्टी के नव निर्वाचित सभासदों को सम्मानित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जगदीश प्रसाद ने कहा कि 15 जनवरी को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा एंव पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी जन्म दिन जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोग सभी लोग सहयोग करें तथा अपने दायित्वों पालन करें। बैठक में उपस्थित बसपा के नव निर्वाचित मुहम्मद नईम, राबिया, राजेन्द्र कुशवाहा महनूर खातून तथा गजेन्द्र कुशवाहा को सम्मानित किया गया साथ ही उनसे अपेक्षा की गयी कि वह पार्टी को मजबूत करने तथा नगर के विकास में अपना पूरा सहयोग करें। नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करें। बैठक का संचालन कर रहे विधान सभा अध्यक्ष बृजमोहन कुशवाहा ने कहां कि पार्टी मजबूत हो इसके लिए सभी सभासदों तथा नेताओं को मिलकर काम करना चाहिए। बैठक में परवेज अशरफ अली अहमद डां ब्रजेश जाटव माधव भारती सभासद नईम खान गजेन्द्र सिंह कुशवाहा नईम अंसारी वसीम हक सुरेश रजक रामप्रकाश प्रजापति अशफाक राइन कुलदीप दोहरे श्रीमती उदयकुमारी दामोदर जाटव इसरार अंसारी नरेंद्र वर्मा ईसा मास्टर सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थति रहे।

Leave a comment