जालौन-उरई । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ के बैनर तले जिला ठाकुरदास यादव के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल ने सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा से भेंट की तथा शिक्षकों की समस्याओं को रखा तथा शीतकालीन अवकाश को जूनियर की कक्षाओं में भी कराने की मांग की है।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में आये सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा से शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने भेट की तथा कहा कि प्राइमरी के साथ जूनियर कक्षाओं में पढ़ने बाले बच्चे भी छोटे हैं। साथ ही साथ ही साथ प्राइवेट विद्यालयों में कक्षाएं जूनियर तक संचालित होती है। ऐसे में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त प्राइमरी व जूनियर दोनों में अवकाश कराया जाय। शिक्षक नेताओं ने विधायक से कहा कि वाट्सएप के माध्यम से उपस्थित दर्ज कराने की व्यवस्था शिक्षकों के लिए उपयुक्त नहीं है। हर शिक्षक के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है तथा हर गांव में नेटवर्क नहीं रहता है। ऐसे में सरकार की यह व्यवस्था परेशानी का सबब बनी हुई है। इस व्यवस्था को बन्द कराया जाय। यह व्यवस्था शिक्षकों की निजता का हनन है। प्रतिनिधि मंडल में आलोक श्रीवास्तव धर्मेंद्र सिंह चैहान राज कुमार यादव शिव कुमार राठौर राम किंकर गुर्जर भारत सिंह कुशवाहा आदि शिक्षक उपस्थिति थे।





Leave a comment