माधौगढ(उरई )। माधौगढ़ में विशाल दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि इटावा सदर विधायक सरिता भदौरियाकी उपस्थिति में किया गया जिसमे विशिष्ट अतिथि माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रिंस द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले किसानों ने आवारा पशु के कारण फसल नष्ट होने का प्रस्ताव पहले रखा जिसे लेकर विधायक और उनके  बीच जमकर बहस हुई ।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द निरंजन ने किसानों को आश्वासन दिया कि आप लोगां की समस्या का जल्द निराकरण किया जायेगा। जिसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें 200 लड़कों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम बाबू सिंह धरमपुरा कालपी व द्वितीय स्थान पर जितेंद्र पोरसा और तृतीय नंबर पर नीतीन्द्र गोहांड, चौथे नम्बर पर आलोक धर्मपुरा कालपी, पांचवे नंबर पर डीवेर जारुच जिसमें प्रथम विजेता को 11,000 का नगद पुरस्कार दिया गया। द्वितीय विजेता को 51,00 का पुरस्कार दिया गया। तृतीय विजेता को 21,00 का पुरस्कार दिया गया । चौथे  विजेता को 11,00 का पुरस्कार दिया गया। पांचवी विजेता को 500 का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष माधौगढ़ राज किशोर गुप्ता, नगर अध्यक्ष रामपुरा शैलेंद्र सिंह, पूर्व विधायक संतराम सिंह संगर, क्षेत्राधिकारी अजय शर्मा, कोतवाल माधौगढ़ रुद्रप्रताप सिंह रामपुरा एसआई प्रदीप कुमार, एसआई राहुल सिंह,एसआई मंसूर अंसारी, एसआई मनोज गुप्ता के अलावा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment