उरई। समाजवादी पार्टी  के जिला कार्यालय में महान समाजवादी चिंतक स्व. राज नारायण की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर मनायी गई ।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि लोक बंधु राज नारायण अप्रतिम रूप से जुझारू थे । उन्होने हमेशा सत्ता को चुनौती दी और जीवन भर संघर्ष किया । राजनीटे में युवाओं को सबसे ज्यादा अवसर देने के लिए वे हमेशा याद किए जाएँगे ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी सोहराव खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, ज्ञानेन्द्र निरंजन, रामरतन प्रजापति, राजीव शर्मा, बीरेन्द्र सिंह यादव, केके प्रजापति, मुकेश कुठौंदा, सौरभ यादव, अतीर्कुरहमान, चुन्ना हुसैन, मो. तारिक, रविन्द्र यादव, अशोक गुप्ता, पुष्पेन्द्र गोस्वामी, लोचन दाऊ, मनीष यादव, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, धीरेन्द्र सिंह, विक्रांत सोनी, रेखा परिहार, रामजी यादव, सागर द्विवेदी, मयंक कुशवाहा, आलोक वर्मा, रामेन्द्र त्रिपाठी, अमित ठाकुर, रामकृपा निरंजन, रविन्द्र पटेल, सुबोध यादव  आदि कई सपाजन ने राजनारायण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

Leave a comment