उरई। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं अलंकरण समारोह का आयोजन रघुवीर धाम के सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद भानुप्रताप वर्मा ने समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को अलग अलग पदकों से सम्मानित किया। इस दौरान कवियों ने अपनी रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं की जमकर तालियां बटोरीं।
संस्कार ग्रामोत्थान संस्था के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद सिरसागंज से आए बहादुर सिंह निर्दोषी ने अपनी रचना पढ़ी-आदमी के पास आत्मज्ञान होना चाहिए। करीम खान खकसीस ने सच्चो के साथ आइए आपका स्वागत है, गीत सुनाया। हमीरपुर से आए सुनील कुमार ने फिर बगावत पर क्यू अड़ जाता नहीं, गीत सुनाया। कैप्टन राघवेंद्र सिंह सेंगर औरैया ने सुनाया-पूजने को कोई इंसान नहीं मिलता।
हास्य कवि कृपाराम कृपालु ने मैंने कब कहा तू मुझे कोठियां दे दे, व्यंजन तू खा ले मुझे रोटियां दे दे। नालायक बेटों से तंग आ गया हूं मैं, इन्हें तू रख मुझे बेटियां दे दे। पन्ना से आए सुरेश सौरभ ने सुनाया-अमर होना है तो मर जाओ वतन की खातिर। अमरोहा से आए डा.सत्यार्थी ने सुनाया-मुझे व मेरी नाकामयाबियां देखने वालो, घर नहीं बैठा था सफर में था। झांसी से आए डा. राजकुमार ने सुनाया-आज संसार में वही खुश है जो गम लेकर मुस्कराएगा। ब्रजेश शर्मा विफल ने सुनाया-मुझे पता है आना जाना अपने हाथ नहीं होता। कवियत्री शकुंतला ने सुनाया-मेरी गुजारिश है आलाकमान से हर मुस्कराहट पर सब्सिडी लगा दे।
इसके अलावा युसुफ अंजान जालौन, कानपुर के धु्रव त्रिपाठी, मैनपुरी से बदन सिंह मस्ताना, भूमिका त्रिपाठी ने भी अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी। समारोह की अध्यक्षता एडीआर के प्रदेश कोआर्डिनेटर अनिल शर्मा ने की। जबकि संचालन डा. सुनील त्रिपाठी निराला भिंड ने किया।
समारोह में पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि कवि समाज को दिशा देने का काम करते है। कार्यक्रम आयोजक डा. रवि शाक्या कांत ने कहा कि वह आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस दौरान मनीष एस नागर, अंशु पाल, अनुज शाक्या, पार्थ, लालजी निरंजन, राहुल दुबे रिनियां, महेंद्र भाटिया, डा. मनीष, जयभान वर्मा, आशीष, प्रवेश निरंजन गुड्डन, राजेंद्र सिंह तोमर, ऋषि आदि मौजूद रहे।
बाक्स
विभिन्न क्षेत्रों को दिज्गजों को सम्मान
उरई। कार्यक्रम में उमाकांत स्मृति स्वर्ण सम्मान बहादुर सिंह निर्दोषी को, रजत सम्मान बदन सिंह मस्ताना को, कांस्य सम्मान डा. सुनील त्रिपाठी को दिया गया। घनश्याम दास स्मृति समाजसेवी सम्मान डा. प्रवीण सिंह जादौ न,नवीन गोयल व वाचस्पति मिश्र को दिया गया। तुलसा देवी पत्रकारिता सम्मान केपी सिंह तथा रामनारायण स्मृति चिकित्सा सम्मान डा. खेमचंद्र को दिया गया।
Attachments area

Leave a comment