
माधौगढ़(उरई )। जिला स्तरीय तहसील दिवस में जमा हुए आला अफसरान क्षेत्र की जनता की 75 शिकायतों में एक भी शिकायत का निस्तारण नही कर पाये।
आज माधौगढ तहसील मेें जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के अलावा सभी जिला स्तरीय एवं तहसील स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। तहसील दिवस में 75 शिकायते दर्ज की गई लेकिन अफसरों की फौज मौके पर एक भी समस्या का निस्तारण नही कर पाई। हमेशा की तरह इस तहसील दिवस में भी आये प्रार्थना पत्रों को अधिकारी अपने अधीनस्थों की ओर सरकाते नजर आए। तहसील दिवस में ग्राम विजदुवा के लोगों ने चकरोड का काम न होने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को फटकार लगाई। छौना में कच्ची दिवाल गिर जाने के मामले की अभी तक जांच न हो पाने की भी शिकायत की गई। अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर भी एक ज्ञापन दिया। ग्राम रूद्धपुरा निवासी विधवा महिला प्रवीना का आरोप था कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा उसके प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट नही लगाई जा रही औरे पैसे मांगे जा रहे है। तो ग्राम टीहर के लोगों ने प्राईमरी पाठशाला में तैनात अध्यापक मंगल सिंह पर हाजिरी लगाकर स्कूल के गायब होने और राजनैतिक माहौल बनाने की शिकायत की है। इस मामले को लेकर कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। इस पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने एबीएसए रामगोपाल वर्मा को मामले की जांच कर अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील स्तर की समस्याओं के निराकरण के लिए एक टीम का भी गठन किया जिसमंे सीओ, एसडीएम के अलावा पांच सिपाही तथा राजस्व से पांच लेखपालों को शामिल किया गया है। तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी सौजन्य कुमार विकास, उपवन संरक्षण बीडी अहिरवार, जिला विद्यालय निरीक्षण भगवत पटेल, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश शाही, सीएमओ, अजय शर्मा, डा. अल्पना बरतारिया, खंड विकास अधिकारी माधौगढ, जेपी सिंह, रामपुरा आदित्यकुमार, कुठौंद मनोज कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत रामपुरा डीडी सिंह के अलावा एसओ रामपुरा लाखन सिंह यादव, माधौगढ कोतवाल रूद्धप्रताप सिंह, थानाध्यक्ष कुठौंद सतीश कुमार वर्मा सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।






Leave a comment