कालपी (उरई )। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी के अन्तर्गत  वुधवार को कालपी कालेज कालपी परीक्षा केंद्र में एम एस सी की सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ होता गई। प्राचार्य डॉ मृत्यु जय सिंह ने  अवगत कराया कि कालपी महाविद्यालय केंद्र में 128 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। लेकिन 124 परीक्षार्थियों ने ही हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बीस जनवरी तक चलने वाली परीक्षाओं को नकल विहीन तथा शान्त पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था समस्त परीक्षा कक्षों में की गई है। इसके अलावा मोबाइल सैंट, लैपटॉप, या किसी भी प्रकार के अनुचित वस्तुओं को अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन की नीतियों तथा विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार कालपी कॉलेज कालपी के परीक्षा केंद्र में किसी भी सूरत में नकल नहीं होने दूंगा और अनुचित साधनों का प्रयोग किसी भी सूरत में नहीं करने दूंगा। प्राचार्य के मुताबिक नकलविहीन परीक्षा केंद्र के रुप में कालपी महाविद्यालय की गरिमा को कायम रखा जायेगा। पहले दिन कोतवाल संजय कुमार गुप्ता परीक्षा केंद्र में पहुंचे तथा शांति व्यवस्था को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। दिलचस्प बात यहां रही परीक्षा संपन्न होने के बाद कई लोगों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके और उनके चेहरे लटके हुए दिखलाई दिये।

 

Leave a comment