
कोंच-उरई । तीन दशक पूर्व कीर्तिशेष पं. शशिकुमार दीक्षित द्वारा प्रारंभ हुई धार्मिक अनुष्ठानों की परंपरा को आगे बढाते हुये व्यापक लोककल्याण के निमित्त विद्वत् परिषद् के तत्वाधान में शतचंडी एवं श्रीमद्भागवत महापुराण अनुष्ठान का आयोजन बुधवार से ब्राह्मण महासभा परिसर में प्रारंभ हो गया है जिसके अंतर्गत शतचंडी पाठ विद्वान आचार्य पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित के प्रधान आचार्यत्व में श्रेष्ठ ब्राह्मïण कर रहे हैं। पं. ब्रजमोहन तिवारी के संयोजकत्व तथा पं. संजय रावत के सहसंयोजकत्व में प्रारंभ हुआ यह आयोजन सप्ताह भर जारी रहेगा।
विद्वत् परिषद् के बरिष्ठ पदाधिकारी पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित के मुख्य आचार्यत्व में नगर व क्षेत्र के विद्वान पंडितों रामस्वरूप दीक्षित चमरसेना, देवेन्द्रकुमार मिश्रा, लल्लूराम मिश्रा, बिष्णुकांत मिश्रा, रूपेश तिवारी, राहुल तिवारी, कमलेश पटैरया, राजेश दीक्षित, रामेश्वरदयाल शास्त्री, जयगोविंद मिश्रा, अनुरुद्घ मिश्रा, राहुल मिश्रा, नवनीत शास्त्री, छोटू तिवारी, सौरभ, संजीत, मोहित, कपिल, प्रशांत आदि के द्वारा पूजनादि के पश्चात् अनुष्ठान प्रारंभ किये। शतचंडी यज्ञ के यजमान विजय रावत ने ब्राह्मïणों का पूजन किया और यज्ञ भगवान की आरती उतारी। सुप्रसिद्घ कथावाचक पं. मुन्नालाल रावत शास्त्री ने प्रथम दिवस की कथा में भागवत महापुराण का बहुत ही सुंदर चित्रण करते हुये श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान ब्राह्मïण महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत, महामंत्री अनुरूद्घ मिश्रा, अखिलेश बबेले, ब्रजकिशोर पिपरैया ने भागवत प्रवक्ता का तिलक और माल्यार्पण कर सम्मान किया।






Leave a comment