उरई। सरकारी जमीनों पर से अतिक्रमण हटाने के शासन के निर्देशों को देखते हुए अधिकारी मुस्तैदी दिखाने के लिए गांव स्तर के अतिक्रमण में पूरा जौहर दिखा रहे हैं। भले ही शहर के बड़े अतिक्रमणों पर उनका जोर न चल पा रहा हो।
इस क्रम में गुरुवार को कदौरा ब्लाक के ग्राम गर्रेही में खुद जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर और पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मौजूद रहकर सरकारी संपत्तियों से अपना अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान ग्राम के चकरोड, चारागाह, रास्तों आदि पर अतिक्रमण चिन्हित कर उन्हें मुक्त कराया गया।
इसी प्रकार आटा थाने के ग्राम अटरिया में तहसीलदार व थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने राजस्व कर्मियों की मदद से अवैध कब्जा धारकों से सरकारी जमीन से मुक्त कराया। कालपी कोतवाली क्षेत्र में उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र व पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम की देखरेख में ग्राम कीरतपुर में अवैध कब्जे खाली करवाये गये। तहसीलदार हरप्रसाद, कोतवाल संजय गुप्ता, दरोगा राजीवकांत के अलावा बड़ी संख्या में लेखपाल व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a comment