उरई। समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालने का अभियान छेड़ा है।
इस क्रम में गुरुवार को भूपेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के लगभग चार दर्जन कार्यकर्ताओं ने कालपी से सिरसाकलार तक यह यात्रा निकाली। इस दौरान यात्रा में न्यामतपुर और दमरास में पड़ाव करके लोगों से कहा कि योगी सरकार कोई नया काम नही कर रही है। विकास कार्य ठप्प हो गये हैं, काम के नाम पर वह केवल अखिलेश सरकार के कामों पर अपना लेविल लगाकर काम चलाने की कोशिश में लगी है।
साइकिल रैली में पार्टी के विधानसभा क्षेत्र समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सीपू यादव, अमर सिंह, अंकित यादव, अमित यादव, जीतू यादव आदि शामिल रहे।

Leave a comment