उरई। लहरियापुरवा में हुलकी माता मंदिर पर गुरुवार से श्रीमद भागतवत कथा व रामलीला का भव्य आयोजन शुरू हो गया। कथा वाचक वृन्दावनधाम निवासी हरीओम शास्त्री ने पहले दिन सरस कथा पाठ से श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान नौ कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन भी हो रहा है जिसे वृंदावन धाम के ही अमित चेतन्य शास्त्री योगाचार्य की भूमिका में पूरे विधि-विधान से संपन्न करा रहे हैं। कथा के दौरान रात्रि 8 बजे से रामलीला के मंचन की भी व्यवस्था है। इस भक्तिपूर्ण आयोजन का समापन 11 जनवरी को भण्डारा के साथ होगा।

Leave a comment