उरई। पीड़ितों की अनदेखी के मामले रोजाना पुलिस अधीक्षक के सामने आ रहे हैं। इस क्रम में रचना शाक्यवार पुत्री भगवान दास निवासी पहाड़गांव थाना कैलिया ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी तहरीर पर गत वर्ष 11 नवम्बर को कैलिया पुलिस ने रामशंकर आदि के खिलाफ 147, 323, 504, 354 और 447 आईपीसी का मुकदमा कायम किया था। लेकिन बाद में वह किसी प्रलोभन या दबाव की वजह से चुप्पी साध गई। जिससे आरोपियों के हौसलें बुलंद है और वे लोग उसकी जानमाल की सुरक्षा को चोट पहुंचाने के लिए षडयंत्र में लगे हुए हैं। महिला के प्रार्थना पत्र पर गंभर एक्शन लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कालपी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं।






Leave a comment