उरई। जालौन के खंड शिक्षाधिकारी की विनोद गौतम के खिलाफ अधिकारी कोई एक्शन नही लेना चाहते जबकि उनके विरुद्ध राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जो आरोप लगाये हैं वे बेहद संगीन हैं। नतीजतन स्थिति विस्फोटक होने लगी है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी एक बार फिर इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से मिले और उनसे मांग की कि विनोद गौतम को मुख्यालय अटैच कर आरोपों की जांच कराई जाये तांकि प्रशासन की साख जनमानस में बहाल रह सके। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र राजपूत, अरुण पांचाल, प्रदीप सिंह चैहान, अरविंद नगायच, प्रकाश नारायण पाठक, इलियास मंसूरी आदि पादाधिकारी शामिल थे।

Leave a comment