उरई। कदौरा ब्लाक में एक कोटेदार दो वर्षों से अंत्योदय कार्ड धारकों की राशन सामग्री हजम कर रहा है। इस सनसनीखेज आरोप की शिकायत एक्टू ने जब जिलाधिकारी के सामने की तो जिलाधिकारी भी चैंक गये।
ब्लाक कदौरा के अंतर्गत मरगायां गांव के कोटेदार विनोद कुमार ने दो वर्षों से समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन नही दिया जबकि वे भुखमरी की कगार पर हैं। इसको लेकर शिकायतें भी हुई लेकिन आज तक कोई प्रवाभी कार्रवाई नही हो सकी है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि अब वे इस मामले में गौर करके पूरी जांच करायेगें और आरोप सही होने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जायेगी।

Leave a comment