उरई। खराब मौसम के कारण जिले की चारों आईटीआई 10 जनवरी तक के लिए बंद कर दी गई हैं।
भीषण शीत लहर की वजह से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिससे सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शीतलहर के कारण प्रशिक्षणार्थियों के सेहत के लिए अंदेशे को देखते हुए गुरुवार को नोडल प्रधानाचार्य एमके सिंह ने राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई, कालपी, माधौगढ़ व कोंच में 10 जनवरी तक के लिए अवकाश की घोषणा कर दी है।

Leave a comment