
रामपुरा(उरई )। रबी की फसलों को चैपट करने में लगे अन्ना जानवरों को ग्राम सभा की खाली पड़ी जमीन में गौशाला खोलकर बंद करने तथा इन जानवरों से फसलों को बचाने के लिए खंड विकास अधिकारी रामपुरा आदित्यकुमार ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक ली।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गौशाला खुलवाने हेतु प्रधानों से खण्ड विकास अधिकारी आदित्य कुमार ने जगह की जानकारी ली और कहा कि जल्द से जल्द जगह चिह्नित कर गौशालाओं का निर्माण कराया जाये। सभी ग्रामसभा के प्रधानों से अपने-अपने ग्रामसभा में खाली पड़ी जगह का विवरण मांगा और अपना अपना सुझाव भी मांगा कि किस जगह गौशाला का निर्माण किया जाये। जिससे अवारा जानवरो को वहां रखा जाये। जिससे किसानों को राहत मिल सके और उनकी फसल की पैदावार सही हो। बैठक में एडीओपी अंगत सिंह, सचिव प्रवीर रत्नम, योगेश सोनी, प्रमोद कुमार, राजेश द्विवेदी, जगदम्बा प्रसाद, ग्राम प्रधान श्यामबाबू, जयवीर सिंह, परशुरामपाल, राहुल, लल्लू महाजन आदि सभी प्रधान मौजूद रहे।






Leave a comment