रामपुरा(उरई )। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद के निर्देशानुसार आज आज थाना रामपुरा में टीहर नहर के समीप वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे दो पहिया वाहनों की चैकिंग की गई।

चैकिंग अभियान में एसआई प्रदीप कुमार, एसआई राहुल सिंह व सिपाही अनुज, सर्वेश आदि शामिल रहे। जिसमे दो पहिया सात वाहनों मोटरसाइकिलो का चालान कर 700 रुपये समन शुल्क वसूल गया। चैकिंग अभियान के दौरान एसआई प्रदीप कुमार ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर व तेज रफ्तार वाहन न चलाने खुद बचने एवं दूसरों को बचाने के प्रति जागरूक किया।

Leave a comment