कालपी –उरई । स्थानीय नगर के मुख्य बाईपास फुल पावर चैराहे में स्थित दुकान को निशाना बनाते हुते अज्ञात बदमाश रात में नगदी तथा सामान चुरा कर रफूचक्कर हो गये।

दुकानदार असरफ पुत्र असलम ने अवगत कराया कि में अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया। तीन जनवरी की रात्रि में अज्ञात बदमाश दुकान का ताला तोड़ कर करीब 10 हजार नगदी तथा सामान ले कर भाग गए। सुबह जब दुकान में पहुंचा चोरी का पता चल सका। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दिल चस्प बात यह रही कि दुकान कालपी के सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके में स्थित है। कड़कड़ाती सर्दी के कारण सड़कों में सन्नाटा पसरे होने के कारण बदमाश रात में सक्रिय हो गए हैं।

Leave a comment