जालौन-उरई । हवाई फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा जिसके पास एक अदद तमंचा तथा रायफल व देशी बन्दूक सहित 20 जिंदा कारतूस तथा 9 खोखा कारतूस भी बरामद किए गए

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलाबाद में दो दिन पूर्व हवाई फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाने की सूचना पर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने आरोपी राहुल कुमार उपाध्याय पुत्र शिवनारायण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की बताते चले कि वर्ष2017 के माह सितम्बर में दोहरे हत्याकांड होने से गांव में पहले से ही भय व्याप्त था जिसमे उपाध्याय प्ररिवार तथा प्रधान पक्ष के बीच फायरिंग के दौरान दोनों पक्षों से एक एक कि हत्या हो गयी थी जिसमे स्थनीय पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया लेकिन अभी भी उक्त हत्याकांड के पूरे आरोपी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी वही पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रताप तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा चलाये जा रहे अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक अदद तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस के अलावा एक देशी बन्दूक12 बोर तथा 12 जिंदा कारतूस 9खोखा तथा एक देशी रायफल के साथ 6जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए इस मौके पर अपर पुलिस सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी आर के सिंह के अलावा कोतवाल बिनोद मिश्रा एस आई सोबरन सिंह केशव प्रसाद आदि मौजूद थे।

 

Leave a comment