जालौन-उरई । क्षेत्र पंचायत कार्यालय में कार्यरत दो ग्राम पंचायत अधिकारियों के स्थानांतरण दूसरे ब्लाकों कर दिया गया है उनके स्थान पर दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को भेजा गया है जिन्होंने चार्ज ले लिया है।
क्षेत्र पंचायत कार्यालय में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी अश्वनी गुवरेले तथा शील निधि शुक्ला का स्थानांतरण अन्य क्षेत्र पंचायत कार्यालय में हो गया है। इनके स्थान पर मनीष निरंजन तथा सतीश कुमार वर्मा को पुनः जालौन भेजा गया है जिन्होंने क्षेत्र पंचायत कार्यालय में अपनी आमद करा दी है। अभी इन्हें ग्राम पंचायतें नहीं दी गई है।






Leave a comment