जालौन-उरई । फर्जी दस्तावेज तैयार कर नगरपालिका से साठ गांठ कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत सरकारी धनराशि को हड़पने की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगो के खिलाफ420 की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया।

मोहल्ला चुर्खी वाल निवासी शिव शक्ति सिंह पुत्र हरप्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया की मुन्नी देवी पत्नी मगन ने नगरपालिका से साठ गांठ कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ना सिर्फ बिजली का फर्जी कनेक्शन कराया बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त सरकारी धन को भी हड़प लिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपी मुन्नीदेवी व उनके पति मगन के अलावा भोला, सूरज, कांति निवासी फर्दनवीस तथा सलीम निवासी चुर्खी वाल के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ420 का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Leave a comment