कोंच’(उरई )। कोंच कोतवाली के गांधी नगर स्थित प्राचीन मलंगा नाला में बीती रात एक युवक की लाश तैरती हुई मिली खबर सुनकर कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुची और तैर रही लाश को जांच पड़ताल करके निकलवाने का प्रयास किया लेकिन भीषण ठंड और मलंगा नाला में पानी अधिक होने के कारण लाश निकाला नही जा सका पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद लाश को निकाला जा सका और आसपास के लोगो को बुलाकर लाश की शिनाख्त करवाई गई तो पता चला कि यह लाश गांधी नगर के रहने वाले डमडम यादव के रूप में हुई और मौके पर उनके परिजनों ने बताया कि यह लाश हमारे परिवार के डमडम यादव पुत्र लक्ष्मी यादव निवासी गांधी नगर की है और डमडम शराब पीने के आदी था हो सकता है कि शराब के नशे में घर आते समय पल से उसका पैर नाला में फिसल गया होगा अधिक नशे में होने कारण उसकी मौत हो गयी मौके पर सुरही चैकी के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह सागर चैकी प्रभारी राजीव त्रिपाठी कोतवाली के दरोगा आर के चैहान सिपाही श्याम चैधरी अवनीश देशवीर अनुज कुमार गौरव यादव और कमलेश के अलावा फायर बिग्रेड के कई जवान मौजूद रहे लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है






Leave a comment