कोंच-उरई ।कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह को तहरीर देते हुए अजीत जाटव पुत्र शारदा शरण निवासी ग्राम धंतोली थाना जालौन ने बताया है कि वह तीन जनवरी को समय साढ़े आठ बजे के आसपास रात्रि में हरदोई से अपने घर धंतोली जा रहा था मगन पुत्र भगवान दास पैदल जा रहे थे जैसे ही वह बरसेसी के पुल से नीचे उतरा मेरा साथी मगन पेशाब करने लगा इतने में पीछे मोटरसाइकिल से हरदोई ओर से गांव का ही अमित कुमार भाटिया उर्फ छोटू पुत्र हरिशंकर निवासी धंतोली आया साइकिल रोककर गाली गलौज करने लगा और कहने लगा कि तेरे दिमाग खराब हो गए है और मोटरसाइकिल नही दी तो मैंने उन्हें गाली देने से मना किया तो उसने मेरा गले वान पकड़कर नाले की ओर खींच ले गया तथा पतखकर जानलेवा हमला किया और लात घुसो और बेल्टों से मारा पीटा तथा कई जगह मुह से काट लिया तथा झंकरो में पतख दिया मारपीट से मेरे सारे शरीर मे चोटे आयी है तथा कपड़े फट गए है और मेरी जेब मे पढ़े बीस हजार रुपए निकाल लिए यह रुपया वह खेतो में खाद लगाने के लिए खाद की बोरिया लेने के लिए जा रहा था मारपीट के समय मेरा साथी मगन भी आ गया और उसने ललकारा तभी सड़क से वाहन आते देख वह भाग गया जाते समय कह रहा था साले तूने शिकायत की तो तुझे कट्टा से गोली मार देगें इसके बाद मैंने सौ नम्बर पुलिस को सूचना दी और पुलिस की गाढ़ी आयी और जब तक मैं अपने गांव धंतोली पहुच गया और गाड़ी से पुलिस मेरे घर आई और मुझे घटना स्थल ले गयी और पुलिस ने बताया कि यह घटना कोंच थाने के अंतर्गत है इसलिए उसने कार्यवाही की मांग की।






Leave a comment