उरई । जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सलाहकार समिति की (डी0सी0सी0) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकर्स विभागों द्वारा प्रेषित ऋण आवेदन पत्रों पर शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए ऋण स्वीकृत करायें। जिससे नागरिक अपना रोजगार/उद्योग संचालित करा सकें। समस्त बैंक लाभार्थियों के खातें खोले इसके लिए मना न करें। बैंको द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्वतः रोजगार योजना के अन्तर्गत समाज कल्याण/खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा भेजे गये प्रति आवेदनों पर शीघ्र स्वीकृत करायें। बिना किसी ठोस वजह के अस्वीक्रत न किये जाये। अभी तक की प्रगति पर असंतोष प्रकट किया उन्होंने कहा कि बैंको के सबसे बड़े बकायेदारों जिनकी आर0सी0 जारी की गई है और वसूली नहीं हो पा रही है उनके खिलाफ और कठोर कार्यवाही की जाये। किसान क्रेडिट कार्ड एन0आर0एल0एम0, के0वी0आई0बी0, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार योजना, कामधेनु, मिनी कामधेनु, कामधेनु लम्बित वसूली प्रमाण पत्रों की अद्यतन स्थिति फसल ऋण मोचन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, पं0 दीनदयाल उपाध्याय योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिये कि इनके लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति कराना सुनिश्चित किया जाये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आर0के0सिंह, उपजिलाधिकारी उरई अक्षय त्रिपाठी, एल0डी0एम0, पुलक कुमार राय, डी0डी0एम0 नावार्ड सहित अन्य बैंकर्स उपस्थित रहें।

 

Leave a comment