
उरई । बहराइच से भाजपा सांसद साध्वी सावित्री बाई फुले ने केंद्र और राज्य की अपनी पार्टी की सरकारों के महिला और दलित उत्पीड़न के मामलों में रवैये पर नाखुशी जताई । उन्होने कहा कि कई बार उन्होने संसद में भी यह मुद्दे उठाये लेकिन सरकार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया । सरकारें इन मामलों को ले कर अपेक्षित सवेदनशीलता दिखाने में विफल रहीं हैं ।

बुधवार की शाम सिटी सेंटर में माता सावित्री बाई फुले की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण और महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में सांसद साध्वी सावित्री बाई मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं । सम्मेलन में आंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लालजी प्रसाद निर्मल और प्रदेश अध्यक्ष राम नरेश चौधरी , पूर्व मंत्री अकबर अली व चैनसुख भारती ,पत्रकार केपी सिंह ,आई डी इंद्राज, बाबूलाल बाल्मीकि आदि ने संबोधित किया । संचालन आंबेडकर महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज सहाय दोहरे ने किया ।
अजय चौधरी की टीम की रंगारंग औजस्वी प्रस्तुतियों ने लोगों को रोमांचित और विह्वल कर दिया जिसमें बाबा साहेब आंबेडकर और माँ सावित्री बाई फुले व महात्मा ज्योति बा फुले के संघर्ष को गीतों में पिरो कर जीवंत किया गया ।
भागूलाल बाल्मीकि , अनिल कुमार जाटव, प्रेम नारायण अहिरवार , नरेंद्र प्रताप सिंह , अरविंद पहारिया , आरती पहाडिया , ओम प्रकाश , राम कुमार राही , अंशुमन सिंह और समर्पण के राधे कृष्ण मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।






Leave a comment