
कालपी (उरई )। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर द्वारा गठित उड़ाका दल के सदस्यों ने शुक्रवार को कालपी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करके संचालित हो रही सेमेस्टर परीक्षाओं की हकीकत का जायजा लिया। तीसरे दिन एक परीक्षार्थी ने परीक्षा को छोड़ दिया। अब तक परीक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या आधा दर्जन हो चुकी है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा स्ववित्तपोषित एमएससी प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कालपी कॉलेज कालपी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नकल विहीन तथा शांतिपूर्वक ढंग से कराई जा रही है। परीक्षा के दौरान डीएम के द्वारा गठित उड़ाका दल के सदस्यों अर्चना त्रिपाठी प्रिंसिपल गवर्नमेंट इंटर कॉलेज छौक तथा कुलदीप गुप्ता के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिस में सुचिता एवं शांतिपूर्वक माहौल में परीक्षाएं होती पाई गई। उड़ाका दल के सदस्यों ने 40 मिनट तक घूम-घूम कर प्रत्येक परीक्षा कक्ष का निरीक्षण सूक्ष्मता पूर्वक किया। कक्षा में बैठे छात्र छात्राओं की सीटिंग प्लान का मिलान करके प्रवेश पत्रों की जांच की । केंद्राध्यक्ष एवं प्रचार्य डा. एमसिंह ने अवगत कराया कि तीसरे दिन 123 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। जिसमें जंतु विज्ञान के 20, भौतिक विज्ञान के 39, रसायन विज्ञान के 32, वनस्पति विज्ञान के चैदह, गणित के 18 परीक्षार्थी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में लैपटॉप, मोबाइल या किसी भी अनुचित सामग्री का अंदर ले जाना पूर्णत प्रतिबंधित है। परीक्षा प्रभारी डा. बीपी सिंह के नेतृत्व में डा. सुधा गुप्ता, डा. रूपचंद्र चैहान परीक्षा केंद्रों में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए बराबर भ्रमणशील रहते है।






Leave a comment