जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनुआ में घर में रखे 22 कुन्तल गेहूं के चोरी जाने की रिपोर्ट पुलिस द्वारा आधा माह बीत जाने के बाद भी दर्ज न किये जाने से परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से की गई है तथा रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही कराने की मांग की है।

मुन्ना लाल पुत्र सुख निवासी ग्राम खनुआ ने एक शिकायती प्रत्यावेदन पुलिस महानिदेशक लखनऊ को भेजा है जिसमें कहां हैं कि उनके मकान में 30 कुन्तल गेहूं रखे हुए थे। अज्ञात चोर 22 दिसंबर 17  को करीब 22 कुन्तल गेहूं चुरा ले गए थे। जब सुबह देखा तो  गेहूं गिरने के निशान उनके घर के पास रहने वाले गुल्ली वटुइया राधाकिशन रामदास के मकान तक पड़े हुए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की तथा कोतवाली पुलिस ने मोके पर जाकर किया भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। स्थानीय पुलिस द्वारा चोरी की रिपोर्ट न लिखने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर भी किन्तु फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई जिससे परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक लखनऊ से की है तथा मामले की जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है तथा चोरी गये गेहूं की बरामद कराने की गुहार लगायी है।

 

Leave a comment