जालौन-उरई । गोद भराई के कार्यक्रम में सम्मलित होकर घर वापिस जा रहे रिश्तेदार की बुलेरो कार कोहरे के कारण जालौन हरदोई गूजर मार्ग पर नारायणपुरा के पास माइनर में गिर गयी जिससे उसमें सवार आठ लोगों के हल्की चोटें आई। घायलों को सामुदयिक स्वास्थ केंन्द में भरती करा गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
गुरूवार को स्थानीय अभिनंदन गेस्ट हाउस में आयोजित पप्पू सोनी निवासी मुहल्ला काशीनाथ कस्बा जालौन की बेटी के गोद भराई के कार्यक्रम में सम्मलित होने मनोज सोनी पुत्र रामकिशुन निवासी पूंछ जनपद झांसी अपनी पत्नी समेत परिवार के सदस्यों सम्मलित होने के लिए बुलेरो गाड़ी यू पी 93 ए एच 1632 से आये थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह सभी आठ लोग रात करीब साढ़े दस बजे वह गेस्ट हाउस से बुलेरो से घर के लिए निकले थे। घने कोहरे के कारण रात ग्यारह बजे बुलेरो नारायणपुरा के पास स्थित माइनर में जा गिरी जिससे गाड़ी में सवार सभी लोगों के हल्की फुल्की चोटें आयी। ऐतिहातन उन्हें सामुदयिक स्वास्थ केंन्द लाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। चिकित्सालय से छुट्टी मिलने पर वह घर वापिस चले गए। आये दिन इस माइनर पर दुर्घटना हो रही है। इसके बाद भी मोड़ पर स्थित पुलिया तथा मोड़ की जानकारी देने वाला वोर्ड नहीं लगाया गया है। जिसके कारण भबिष्य भी दुर्घटना होने की सम्भावना बनी हुई है।






Leave a comment