जालौन-उरई । ओवरटेक को लेकर लोडर चालकों में विवाद हो गया। चालक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
योगेंद्र प्रताप सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी धामनी थाना सिरसाकलार अपने लोडर यू पी 92 टी 4687 से कोंच रोड से जालौन आ रहे थे।उदोतपुरा के शिवम पुत्र नरेंद्र पटेल निवासी रनवां अपने लोडर यू पी 92 एफ 7050 से जा रहे थे। ओवरटेक करने को लेकर शिवम ने गाली गलोच की तथा अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। पीड़ित योगेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने शिवम तथा उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।






Leave a comment