जालौन-उरई । कोतवाली के सामने से निकल रहे ओवरलोड गिट्टी डस्ट के तीन डम्फरों को एआरटी ने पकड़ लिया तथा इन्हें कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है।

शुक्रवार की सुबह की एआरटीओ ने कोतवाली के सामने से निकल रहे तीन डम्फरों को पकड़ लिया है। पकड़े गए डम्फर यू पी 93 एटी 46 44 यूपी 93 एटी 8446 (गिट्टी) तथा यू पी 93 बी टी 1124 (डस्ट) के चालकों से डस्ट व गिट्टी के कागज मांगे तो वह उनके कागज नहीं दिखा पाये। सभी डम्पर ओवरलोड थे। ए आ टी ओ ने तीनों डम्फरों को कोतवाली में खड़ा करा दिया है। कार्यवाही के दौरान ए आर टी ओ के साथ खनिज अधिकारी भी सम्मलित थे।

Leave a comment