उरई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका परिषद उरई के द्वारा रात के समय व्यापारिक क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें पालिका के सफाई कर्मियों ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से निकले कचरे का एकत्रित कर सफाई कार्य किया।

शुक्रवार  से शुरू हुए रात्रि सफाई अभियान का शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा एवं अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। पालिका क सफाई निरीक्षण संदीप कुमार ने बताया कि अब रात्रि में आठ बजे से 11 बजे तक नगर पालिका परिषद साफ सफाई का कार्य करायेगी। रात्रि में सफाई अभियान का शुभांरभ करते हुए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने दुकानदारों, व्यापारियों से अपेक्षा कि वह रात के समय दुकान बंद करने से पहले अपनी-अपनी दुकानों का कूड़ा कचरा दुकान से बाहर निकाल दें जिससे रात को सफाई अभियान के दौरान दुकान के बाहर एकत्रित कचरे को बाहर फिलवाया जा सके। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि साफ उरई स्वच्छ उरई के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होगे। अधिशाषी अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कहा कि रात के समय सफाई अभियान से उरई शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। रात के सफाई अभियान में सभासदों ने भी हिस्सा लिया।

Leave a comment