जालौन-उरई । रविवार की सुबह हरदोई गूजर मार्ग पर नारायणपुरा के पास डी सी एम ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस आरोपी डी सी एम को चालक सहित पकड़ लिया है।
हरदोई गूजर मार्ग पर नारायणपुरा के पास जालौन से जा रही स्कूटी यू पी 92 डब्लू 5703 में डी सी एम यू पी 91 टी 3801 ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मार चालक डी सी एम लेकर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने उपनिरीक्षक सोवरन सिहं यादव मौके पर पहुंचे तथा स्कूटी सवार घायल चन्दन 30 वर्ष पुत्र मेवालाल निवासी बघोरा उरई तथा सुनील कुमार 35 वर्ष पुत्र बनवारी लाल निवासी फफूंद औरइया को सामुदयिक स्वास्थ केंन्द में भर्ती कराया गया है जहां घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया है। पुलिस की सूचना पर एट पुलिस ने आरोपी डी सी एम चालक रंगेंलाल पुत्र श्रीराम निवासी गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया है।






Leave a comment