जालौन-उरई । नगर में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन की मिल रही शिकायतों के बाद खनन अधिकारी ने छापा मारकर तीन ट्रेक्टरों को पकड़ लिया तथा एक चालक को गिरफ्तार किया है जबकि दो चालक भागने में सफल हो गये।

औरइया मार्ग पर बिरिया खेड़ा हनुमान मन्दिर के पास लगातार मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। नगर में हो रहे अवैध खनन की लगातार छप रही खबरों का संज्ञान लेते हुए खनन अधिकारी राजेश कुमार ने औरइया मार्ग पर मिट्टी लेकर जा रहे ट्रेक्टर यू पी 92 यू 7155 तथा दो बगैर नम्वर के महेन्द्रा ट्रेक्टरों को पकड़ लिया। खनन अधिकारी ने चालक संजीव कुमार पुत्र विन्दोले निवासी चिमनदुवे कस्बा जालौन को गिरफ्तार कर लिया वहीं मौका पाकर दो चालक फरार हो गए हैं। खनन अधिकारी द्वारा की गयी इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। मिट्टी माफिया जे सी बी मशीन लेकर भाग खड़े हुए। खनन अधिकारी ने तीनों ट्रेक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। खनन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अगर उन्हें पुनः शिकायत मिली तो फिर छापामारी की कार्यवाही करेगें।

Leave a comment