उरई। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की जिला काउंसिल की बैठक का. पीर मोहम्मद की अध्यक्षता में हुई संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के कोषाध्यक्ष का. देवेश चौरसिया की माता जी के स्वर्गवास पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण करने की क्षमता प्रदान करने एवं मृतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थन की गई। बैठक में का. राजेन्द्र सिंह जादौन, का. कैलाश पाठक, का. सुधीर अवस्थी, का. नूर अफसर टिल्लू , विनय पाठक, प्रभुदयाल पाल, गीता चौधरी, ऊषा किरन, रामसेवक, सत्यनारायण, राजकुमार, नवीन प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment