कुठौन्द(उरई )। जनता सनातन धर्म इंटर कॉलेज कुठौन्द में सावरकर शाखा में साप्ताहिक एकत्रीकरण में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संघ के द्वारा प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक एकत्रीकरण का आयोजन जनता सनातन धर्म इंटर कॉलेज में होता है। खण्ड के स्वयंसेवक अपनी-अपनी शाखाओं सहित प्रतिभाग करते है जिसमे आज कबड्डी का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में मुख्यता गौतम त्रिपाठी जिला बौधिक प्रमुख, चन्दरशील खण्ड कारवा, पंकज शुक्ला खण्ड सेवा प्रमुख, अतुल दुवे शाखा कार्यवा,रानू शुक्ला, नीलू मुख शिक्षक प्रताप शाखा, अनिमेष , भगवान सिंह, मनीष, सन्दीप, डॉ सुरेन्द्र सिंह, मृत्युजय आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे लगभग आधा सैकड़ा से अधिक स्वय सेवक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में तीन मैचों का आयोजन किया गया। जिसमे पहला मैच सावरकर शाखा और प्रताप शाखा कुठौन्द के बीच हुआ जिसमे प्रताप शाखा 14 और सावरकर 28 सावरकर शाखा ने प्रताप शाखा को बुरी तरह से हराया, दूसरा मैच जूनियर टीम सावरकर शाखा और प्रताप शाखा के वीच हुआ सावरकर शाखा ने प्रताप शाखा को 21-4 से हराया,तीसरा मैच कुठौन्द की सावरकर शाखा 36 और एको 17 सावरकर जीत दर्ज की। फाइनल कुठौन्द सावरकर शाखा और प्रताप शाखा के बीच हुआ। जिसमे सावरकर ने जीत दर्ज की और जीती हुई टीम को शील्ड दी गयी।






Leave a comment