उरई। जिला बैडमिंटन क्लब के द्वारा हुई बैठक में निर्णय गया कि बुंदेलखंड स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के मुख्य अतिथ्य में किया जाएगा।
बैठक में क्लब के संरक्षक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्ण मोहन ने बताया कि झांसी, ललितपुर, बांदा, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट से आ रहे खिलाडि़यों की खाने पीने की व्यवस्था क्लब के द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का स्तर भले ही बुंदेलखंड स्तरीय हो लकिन आयोजन राज्य स्तर का होना चाहिए ताकि अगले वर्षो में राज्य और राष्ट्रीय स्तर का आयोजन उरई में किया जा सके। बैठक में उन्होनें बताया कि टूर्नामेंट आयोजन के लिए जिले से कई गणमान्य नागरिक मदद के लिए आगे आये है उनके विशेष योगदान के लिए जिला बेडमिंटन क्लब द्वारा उन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। बैठक में अध्यक्ष अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष पलक नायक, महासचिव जितेन्द्र त्रिपाठी, जीतू संयुक्त सचिव, देवेन्द्र निरंजन संयुक्त सचिव, पवन शिवहरे, अशोक सक्सेना आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment