कालपी(उरई )। नगर कालपी में सट्टा के खतरनाक खेल के पांव पसारने से सैकड़ों घर तबाही की कगार पर पहुंच चुके है। लंबे समय से नगर में कई नामचीन अड्डों पर सट्टा खुलेआम चलने से शहर के शरीफ परिवारों का जीना हराम होता जा रहा है।
कालपी नगर के कागजीपुरा, उदनपुरा, हैदरीपुरा, जुलैहटी, राजघाट, टरननगंज, अदलसराय समेत कई मोहल्लों में नामचीन अड्डों पर खुलेआम तथा स्वच्छन्द सट्टा का खेल खेला जा रहा है। एक रुपये की लागत में 99 रुपये प्राप्त होने की लिप्सा मेें हजारों युवा वर्ग के लोग इस घातक खेल में लिप्त होकर अपना जीवन तबाह करने पर तुले है। इस खतरनाक खेल में गरीब तथा मजदूर तबके के लोगों की संख्या अधिक बताई जा रही है। सट्टा के घातक खेल से नगर के हजारों की संख्या में लोग बर्बाद होकर ठोकरे खाते शहर में चोरी कर रहे है तथा तमाम लोग तबाह होकर अपराध करने के आदी होते जा रहे है। सट्टा के घातक खेल के नामचीन अड्डों तथा उनके संचालकों की जानकारी तथा नाम जनता के हर दूसरे व्यक्ति की जुबान पर है इसके बाद भी यह अड्डे आनंद से फलफूल रहे है। सट्टा के खेल के संचालन का असर अब तो शरीफ परिवारों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि कुछ अड्डों के आसपास तो हमेशा शांतिभंग की आशंका बनी रहती है। शहर मंे खुलेआम सट्टा के अड्डे चलना अब शरीफ परिवारों को खलने लगा है।






Leave a comment