उरई। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी के निर्देशानुसार सर्विलांस टीम ने गुमशुदा छह मोबाइल बरामद किए है जिनकी कीमत लगभग 45 हजार बताई गई है।
सर्विलांस प्रभारी, उपनिरीक्षक मो. मतीन खान, सिपाही शोएब आलम, गौरब बाजपेयी, जगदीश चंद्र, पवन कुमार के द्वारा बरामद किए गए मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद ने राजा बाबू, रोशनी, ज्योति कुशवाहा, सर्वेश महेश्वरी, राजेश कुमार अर्जुन को सौप दिए।






Leave a comment