कालपी (उरई )। बुन्देलखण्ड विश्व विधालय झांसी के फ्लांइग स्कायड तथा जिला प्रशासन के उड़ाका दल के सदस्यों ने अलग अलग समय मे कालपी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करके संचलित हो रही सेमेस्टर परीक्षाओं की हकीकत का जायजा लिया। चौथे दिन तक परीक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या आधा दर्जन हो चुकी है।

ज्ञात हो कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा स्ववित्तपोषित एमएससी प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कालपी कॉलेज कालपी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नकल विहीन तथा शांतिपूर्वक ढंग से कराई जा रही है। परीक्षा के दौरान डीएम के द्वारा गठित उड़ाका दल के सदस्यों अर्चना त्रिपाठी प्रिंसिपल गवर्नमेंट इंटर कॉलेज छौक तथा कुलदीप गुप्ता के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इसी क्रम मे विश्व विधालय झांसी के फ्लाइंग स्कावयड दल के सदस्यों ने 40 मिनट तक घूम-घूम कर प्रत्येक परीक्षा कक्ष का निरीक्षण सूक्ष्मता पूर्वक किया। कक्षा में बैठे छात्र छात्राओं की सीटिंग प्लान का मिलान करके प्रवेश पत्रों की जांच की । केंद्राध्यक्ष एवं प्रचार्य डॉ मृत्यंजय सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्र में लैपटॉप,  मोबाइल या किसी भी अनुचित सामग्री का अंदर ले जाना पूर्णत प्रतिबंधित है। परीक्षा प्रभारी डॉ बी पी सिंह के नेतृत्व में डा. सुधा गुप्ता, डा. सोमचंद्र चौहान परीक्षा केंद्रों में नकल विहीन परीक्षा कराने का दायित्व निभा रहे हैं।

Leave a comment