उरई  । जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कर.-करेन्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलैक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहाकि जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नही है। तथा प्रगति कम है वह व्यक्तिगत प्रयास करके प्रगति बढ़ाये और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करं । जिन विभागों की प्रगति मंे सुधार नहीं होगा उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही हेतु शासन को संस्तुति कर दी जायेगी। विद्युत विभाग को निर्देश दिये की वह बडे़ बकायेदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें और विद्युत देयों का भुगतान बसूले।

राजस्व कार्यो की समीक्षा में कहाकि समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार अपने-अपने न्यायलय के लम्बित मुकदमों की सुनबाई शीघ्रता से करंे और अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण कराये। राजस्व वसूली करने हेतु कार्यवाही करे। बडे़ बकायेदारों को चिहिंत कर उनके खिलाफ आरसी के माध्यम से बसूली करायंे।     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट एनपी पाण्डेय, उप जिलाधिकारी उरई, कोंच, कालपी, माधौगढ़, जालौन, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विकास कस्यप सहित समस्त तहसीलदार उपस्थित रहे।

 

Leave a comment